नईदिल्ली-

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चार गुजरातियों ने भारत के आधुनिक इतिहास में अहम योगदान दिया है। वे पूरे देश का गौरव है। इनमें महात्मा गांधी, सरदार बल्लभभाई पटेल, मोरारजी देसाई ओर नरेंद्र मोदी शामिल हैं।

दिल्ली गुजराती समाज के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण भारत की  ख्याति दुनिया भर में फैल रही है। गृह मंत्री ने आधुनिक भारत में गुजरातियों के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के प्रयासों से देश को आजादी मिली, सरदार पटेल के कारण देश एकजुट हुआ, मोरारजी देसाई कारण देश का लोकतंत्र पुनर्जीवित हुआ ओर मोदी के कारण दुनिया भर में भारत का जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने गुजराती में दिए अपने भाषण में कहा कि इन चार गुजरातियों ने महान उपलब्धियां हासिल की हैं। शाह ने कहा कि गुजराती समुदाय देश ओर दुनिया भर में मौजूद हैं। यह समुदाय समाज में सेवा करते हुए अच्छी तरह से घुलमिल जाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रह रहे गुजरातियों को उनकी संस्कृति ओर सभ्यता से जोड़े रखने के साथ ही इस संस्था ने उन्हें देश ओर समाज की सेवा के लिए प्रेरित करने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *