जीवन का सार है फगुआ- परविंदर कुमार, सीईओ यूए क्रिएटिव लाइन प्लस

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

नईदिल्ली
यूए क्रिएटिव लाइन प्लस के ऑफिस में होली का पर्व बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। यूए क्रिएटिव लाइन प्लस के सीईओ परविंदर कुमार ने होली पर्व पर देशवासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि होली ही ऐसा त्योहार है जो रस्मों और रिवाजों में सिमटा हुआ होने के बावजूद आजादी की अनुभूति देता है। होली पर्व खास संदेश खास मनोभाव देता है। होली मस्ती का भाव लिए पैदा हुआ उत्सव है ऐसा उत्सव जहां मनुष्य किसी वर्जनाओं में बंधना नहीं चाहता। परविंदर कुमार ने कहा कि उत्साह से भरा यह त्योहार हमारे लिए एक दूसरे के प्रति स्नेह और निकटता लाती है। इसमें लोग आपस में मिलते हैं, गले लगते हैं और एक दूसरे को रंग और अबीर लगाते हैं। होली हमारे लिए सांस्कृतिक और पारंपरिक उत्सव है। यूए क्रिएटिव लाइन प्लस देशवासियों को महापर्व होली की ढेर साऱी बधाई व शुभकामना देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *