कक्षा 1 में प्रवेश के लिए 6 साल उम्र का निर्णय एक सराहनीय कदम- परविंदर कुमार, सीईओ, यूए क्रिएटिव लाइन प्लस

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

नईदिल्ली
यूए क्रिएटिव लाइन प्लस के सीईओ परविंदर कुमार ने सरकार की इस नीति का स्वागत किया है जिसमें कक्षा 1 में प्रवेश के लिए 6 साल उम्र किया गया है यह नियम देश भर में लागू होगा। रविश रोशन ने कहा कि सीईजीआर पहले भी इस तरह की निर्णय के लिए वकालत करता रहा है।
परविंदर कुमार ने कहा कि पहले बाइस ऐसे राज्य थे जहां क्लास 1 में नामांकन के लिए 6 वर्ष होनी चाहिए थी वहीं 14 ऐसे राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश भी थे जहां न्यूनतम उम्र पांच वर्ष साढ़े पांच वर्ष था। उम्र में समानता नहीं होने से इसका खामियाजा छात्रों को एक राज्य से दूसरे राज्य में शिफ्ट होने या प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने पर उठाना पड़ता था।

यूए क्रिएटिव लाइन प्लस के सीईओ ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से एक राज्य से दूसरे राज्य में प्रवेश देने में कठिनाइयां होती थी इससे अब निजात मिल जाएगा। अब यह सभी राज्यों में पहली कक्षा में दाखिले की एक उम्र होने से आयुवर्ग के आधार पर नामांकन के जुटाए जाने वाले ब्योरे में भी गलती नहीं होगी। इससे राज्यों और राष्ट्रीय स्तर पर शुद्ध नामांकन अनुपात पर मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *