Air India Express की फ्लाइट में खराबी, वापस आबू धावी लौटी

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में आगजनी की घटना का मामला प्रकाश में आया है। यह फ्लाइट अबू धाबी से केरल के कालीकट एयरपोर्ट आ रही थी।

इस घटना के बाद फ्लाइट वापस अबू धाबी लौट गई और लैंडिंग भी सुरक्षित रही है। बताया जा रहा है कि एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइंट संख्या IX348 ने अबू धाबी एयरपोर्ट से केरल के कालीकट एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी।

लेकिन इंजन-1 में आग लगने के कारण यह गंतव्य तक नहीं पहुँच पाया। कहा जा रहा है कि पायलट ने उड़ान से पूर्व विमान में किसी खराबी को नोटिस नहीं किया था। बता दें कि इस विमान में 184 यात्री सवार था। सभी की सुरक्षित लैंडिंग हो गई है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान पर DGCA की ओर से बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा, “एअर इंडिया एक्सप्रेस B737-800 विमान VT-AYC ऑपरेटिंग फ्लाइट IX 348 (अबू धाबी-कालीकट) उड़ान के दौरान 1000 फीट पर पहुंची तो इंजन-1 में आग लग गई, जिसकी वजह से फ्लाइट वापस लौट गई।”

नियमों के मुताबिक, इस घटना की जानकारी नियामक अधिकारियों को दे दी गई है और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

यह भी पढ़ें – मोदी सरकार के अंतिम पूर्णकालिक बजट में 100 साल के भारत की झलक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *