प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में बैरवा समाज ने दिखाई अपनी ताकत

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र गोठवाल के नेतृत्व में बैरवा समाज सामाजिक सम्मेलन का भव्य आयोजन प्रदेश कार्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम में बैरवा समाज ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर के अलावा भारी संख्या में बैरवा समाज के कार्यकर्ताओ ने उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाया।
भारी संख्या में बैरवा समाज ने अपनी एकता का परिचय देते हुए यह एहसास कराया कि राजनीति में बैरवा समाज को नजरअंदाज करके नहीं चला जा सकता है।
इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि बैरवा समाज का भारतीय जनता पार्टी से काफी पुराना नाता है तथा इस समाज का भरपूर समर्थन पार्टी को मिलती रही है। बैरवा समाज आज देश के विकास में भी अपने महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने अपने उद्गार में कहा कि बैरवा समाज पूरी तरह से संगठित होकर भाजपा के पक्ष में लामबंद है। उन्होंने मांग की कि राजनीति में भी बैरवा समाज को उनके प्रतिनिधि के हिसाब से भागीदारी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इससे यह समाज राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ेगा और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएगा। इस सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र गोठवाल ने कहां कि बैरवा समाज सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक रुप से हमेशा उपेक्षित रहा है, परंतु अपनी लगन, मेहनत के बदौलत इस समाज ने हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई है। बैरवा समाज हमेशा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी नीतियों एवं मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रबल समर्थक रहा है। आज राजनीति में बैरवा समाज का प्रतिनिधित्व काफी कम है, परंतु भाजपा के प्रति समाज की वचनबद्धता एवं प्रतिबद्धता को देखते हुए बैरवा समाज को भी उचित महत्व दिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *