विश्व योग दिवस • जिले के सभी प्रखंडों में योग शिविर का आयोजन किया गया 

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

-करें व्यायाम व योग, शारीरिक रूप से होंगे स्वस्थ और संक्रामक बीमारी से भी रहेंगे दूर 
– योग कई बीमारियों से रखता है दूर, स्वस्थ शरीर का होता है निर्माण 

खगड़िया-

मंगलवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों में संचालित विभिन्न संस्थानों में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वस्थ शरीर निर्माण के लिए नियमित तौर नित्य योग करने की शपथ ली  और विभिन्न प्रकार  योगाभ्यास किया। साथ ही शिविर में मौजूद लोगों को योग से होने वाले  फायदे की विस्तृत जानकारी दी गई और सभी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए नियमित तौर पर योग करने की सलाह देते हुए जागरूक किया गया। इसके अलावा स्वस्थ मानव जीवन के लिए योग कितना महत्वपूर्ण और जरूरी है, इसकी भी विस्तृत जानकारी दी गई। 

– नियमित करें व्यायाम व योग, शारीरिक रूप से होंगे स्वस्थ और संक्रामक बीमारी से भी रहेंगे दूर : 
सिविल सर्जन डाॅ अमरनाथ झा ने बताया, स्वस्थ जीवन जीने के योग हर आयु वर्ग के लोगों के काफी जरूरी और महत्वपूर्ण है। योग की  बदौलत हम तरह-तरह की  बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इसलिए, मैं तमाम जिले वासियों से अपील करता हूँ कि स्वस्थ शरीर निर्माण के लिए समय निकालकर नियमित रूप से व्यायाम और योग करें। इससे ना सिर्फ हम शारीरिक रूप से स्वस्थ होंगे। बल्कि, संक्रामक बीमारी से भी दूर रहेंगे। साथ ही अनावश्यक अस्पतालों का चक्कर भी नहीं लगाना पड़ेगा। इसके अलावा नियमित व्यायाम एवं योग से रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होगी  और जब लोगों की  रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगी  तो वह निश्चित ही संक्रामक बीमारी से दूर रहेगा। 

– व्यायाम व योग करने से संक्रमण का खतरा होता है कम, शरीर में नई ऊर्जा  की होती है प्राप्ति : 
परवत्ता सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राजीव रंजन ने बताया, व्यायाम और योग से संक्रमण का खतरा निश्चित रूप से कम रहता है। व्यायाम करने से शरीर की त्वचा, मांसपेशियों एवं नसों में मजबूती आती है। शरीर के अंगों व हड्डी एवं जोड़ में गतिशीलता बनी रहती है। जो बाहरी बैक्टीरिया और वायरस को शरीर के अंदर प्रवेश करने से रोकता है। नियमित रूप से योगाभ्यास और ध्यान करने से मानसिक तौर पर मजबूती मिलती है। जबकि, स्वांस का व्यायाम करने से फेफड़ा मजबूत होता है। इसलिए, वर्तमान दौर में सभी लोगों को नियमित रूप से व्यायाम और योग करना चाहिए। वहीं, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर सलारपुर की सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी) विशाखा राज ने बताया, योग ऐसी साधना है जो लोगों को हर बीमारियाँ से दुर रखता है। योग करने वालों का हमेशा मन संतुलित होता है एवं शरीर में नया उर्जा उत्पन्न होती है। योग हर उम्र के लोगों के लिए अमृत के समान है। योग करने से मन एकाग्र होता है।और जब लोगों के अंदर एकाग्रता होती है, तब ही लक्ष्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने मौजूद सभी कर्मियों से नित्य योग करने का अपील की। 

– इस प्रकार करें व्यायाम : 
सुबह और शाम खाली पेट 15 मिनट तक टहलें। गर्दन, कंधा, केहुनी, कलाई, हाथ की अंगुली, कमर, कूल्हा, घुटना, पैर की अंगुली को बारी-बारी से 25-30 बार चलाएं। चित लेटकर छाती को गर्दन सहित ऊपर  उठाना, पेट के बल लेटकर घुटना को मोड़ना, जमीन पर पैर मोड़कर लंबी-लंबी मुँह से सांस लेकर पाँच सेकेंड रोकना और नाक से धीरे-धीरे छोड़ना जैसे व्यायाम से काफी लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *