“ऑल सैनिक स्कूल्स एलुमनी मीट 2022 “सम्पन्न

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

आज पटना के जाने माने राजमहल होटल में “ऑल सैनिक स्कूल्स एलुमनी मीट 2022 ” का सफल आयोजन देश के अलग-अलग सैनिक स्कूल के भूतपूर्व छात्रों द्वारा करवाया गया। जिसमें कई पुराने छात्र तथा उनके परिवार के साथ-साथ नौजवान छात्रों ने भी अहम भूमिका निभाया। सैनिक स्कूल तिलैया के प्रथम बैच के छात्र देवदत्त लहरी तथा सैनिक स्कूल रीवा के भूतपूर्व छात्र ” डॉ संजय मिश्रा” जो कि वर्तमान में भारत सरकार के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में कार्यरत है इस आयोजन के मुख्य अतिथि रहे। पटना के जाने माने ऑर्थो सर्जन एवं सैनिक स्कूल रीवा के भूतपूर्व छात्र डॉ राजीव कुमार को सभी सदस्यों द्वारा एलुमनी हेल्प सेंटर का प्रेसिडेंट बनाया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए रिटायर्ड कर्नल उज्जवल, डॉ मोहित कुमार, ज्ञान प्रकाश , तथा अन्य भूतपूर्व छात्र शामिल हुए। समारोह के संचालक संतोष कुमार तथा सुधांशु प्रकाश ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम की अंत का सफल घोषणा किया इसके बाद सभी ने मिलकर होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *