“हमारा देश हमारे जवान” ट्रस्ट ने जवानों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

गुरुग्राम:आज अपना कर्तव्य निभाने रक्षा बंधन के अवसर पर “हमारा देश हमारे जवान” ट्रस्ट पहुंचा. BSF कैंप 95 बटालियन भौंडसी (गुरूग्राम) जहां ट्रस्ट ने छोटी बच्चियों के साथ मिलकर अपने सैनिक भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा. इस समारोह में ट्रस्ट की सचिव भावना शर्मा,DIG सरोज सिंह ,2IC नरेश कुमार, डिप्टी कमांडेंट राजेंद्र सिंह शेखावत, डिप्टी कमांडेंट डी. एस रावत,डिप्टी कमांडेंट राजवीर सिंह के साथ सभी जवान सैनिक भी मौजूद थे।

ट्रस्ट की सचिव भावना शर्मा ने बताया कि पिछले कई सालों से हम सरहदों पर राखी भेजने के साथ साथ सैनिको के बीच आकर अपने सैनिकों को रक्षा सूत्र इसलिए करते है ताकि उन्हें ये महसूस हो की एक परिवार उनके आस पास भी है जो सैनिकों को अपना परिवार मानता है। ट्रस्ट की सचिव भावना शर्मा ने रक्षा बंधन की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमें अपने सैनिकों को हमेशा याद रखना चाहिए. हमें अपने जीवन का कुछ समय इनको भी देना चाहिए जो हमारे लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर देते ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *