केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने तीन अप्रैल को छत्तीसगढ़ में हुई नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने तीन अप्रैल को छत्तीसगढ़ में हुई नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। श्री अमित शाह ने कहा कि शहीदों के परिवार जनों को और देश को विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि जवानों ने देश के लिए जो अपना बलिदान दिया है वो व्यर्थ नहीं जाएगा।

श्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूती, दृढ़ता तथा तीव्रता के साथ जारी रहेगी और हम इसको परिणाम तक ले जाएंगेI

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जहाँ तक आंकड़े का सवाल है मैं अभी कुछ कहना नहीं चाहता क्योंकि सर्च ऑपरेशन चल रहा है I @pib

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *