एक दूसरे के प्रति स्नेह और निकटता लाने का नाम है होली – प्रदीप,मेंटर, वी द पीपुल

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

नईदिल्ली

वी द पीपुल के मेंटर प्रदीप ने होली पर्व पर देशवासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि होली ही ऐसा त्योहार है जो रस्मों और रिवाजों में सिमटा हुआ होने के बावजूद आजादी की अनुभूति देता है। होली पर्व खास संदेश खास मनोभाव देता है। होली मस्ती का भाव लिए पैदा हुआ उत्सव है ऐसा उत्सव जहां मनुष्य किसी वर्जनाओं में बंधना नहीं चाहता।

प्रदीप ने कहा कि उत्साह से भरा यह त्योहार हमारे लिए एक दूसरे के प्रति स्नेह और निकटता लाती है। इसमें लोग आपस में मिलते हैं, गले लगते हैं और एक दूसरे को रंग और अबीर लगाते हैं।

प्रदीप ने कहा कि होली का त्योहार आपस में मतभेद भूलकर नई जीवन की शुरुआत के साथ अपने अंदर नई ऊर्जा को भी ले आते हैं। नई ऊर्जा के साथ पूरे मन से अपने कार्य में हम लग जाते हैं। होली हमारे लिए सांस्कृतिक और पारंपरिक उत्सव है। वी द पीपुल देशवासियों को महापर्व होली की ढेर साऱी बधाई व शुभकामना देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *