तेजस्वी यादव ‘जंगलराज का युवराज’- मोदी

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

बिहार विधानसभा चुनाव में आज पहले दौर का मतदान जारी है और वोटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी की पहली रैली दरभंगा में हुई वहीं दूसरी रैली बिहार के मुजफ्फरपुर में हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुजफ्फरपुर के पचरूखी चीनी मिल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये समय हवा-हवाई बातें करने वालों को नहीं, बल्कि जिनके पास अनुभव है, जो बिहार को एक गहरे अंधेरे से निकालकर यहां लाए हैं, उन्हें दोबारा चुनने का है। आप कल्पना कर सकते हैं, एक तरफ महामारी हो और साथ ही जंगलराज वाले राज करने आ जाएं तो ये बिहार के लोगों पर दोहरी मार की तरह हो जाएगा। जंगलराज के युवराज से बिहार की जनता पुराने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर और क्या अपेक्षा कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *