हम विभिन्न नीतियों के जरिए महिला सशक्तिकरण के लिए कर रहे काम-नरेंद्र मोदी

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

कोलकाता-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल भाजपा द्वारा आयोजित पूजा का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं महाषष्ठी पर दुर्गा पूजा उत्सव का हिस्सा बनकर सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं कोविड-19 महामारी के दौरान आयोजित की जा रही दुर्गा पूजा का जश्न मनाते समय सभी से सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने का अनुरोध करता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी मां दुर्गा ‘दारिद्रय दु:ख भय हारिणि’ कही जाती हैं, ‘दुर्गति-नाशिनी’ कही जाती हैं। अर्थात, वो दुखों को, दरिद्रता को, दुर्गति को दूर करती हैं। इसलिए, दुर्गापूजा तभी पूरी होती है जब हम किसी के दुख को दूर करते हैं, किसी गरीब की मदद करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि महिषासुर का वध करने के लिए माता का एक अंश ही पर्याप्त था, लेकिन इस कार्य के लिए सभी दैवीय शक्तियां संगठित हो गई थीं। वैसे ही नारी शक्ति हमेशा से सभी चुनौतियों को परास्त करने की ताकत रखती है। ऐसे में सभी का दायित्व है कि संगठित रूप से सभी उनके साथ खड़े हों। प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाएं मां दुर्गा का प्रतीक हैं, हम विभन्न नीतियों और योजनाओं के जरिए महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *