31 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को विजयादशमी पर बोनस का तोहफा

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने कैबिनेट में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए प्रॉडक्टिविटी और नॉन-प्रॉडक्टिविटी लिंक्ड बोनस का ऐलान किया है।
डिमांड में तेजी लाने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है सरकार के इस ऐलान से 30 लाख 67 हजार नॉन-गजेटेड सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

इस घोषणा के बाद सरकारी खजाने पर 3737 करोड़ का बोझ बढ़ेगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि बोनस को सिंगल इंस्टॉलमेंट में जारी किया जाएगा। यह रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए विजयादशमी से पहले सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को जारी कर दिया जाएगा।

इससे पहले सरकार एलटीसी कैश वाउचर स्कीम लेकर आई थी। जैसा कि हम जानते हैं लीव ट्रैवल कंपेनसेशन का फायदा 4 सालों के ब्लॉक में मिलता है। वह ब्लॉक इसी साल यानी 2020 में समाप्त हो रहा है। कोरोना के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में सरकार ने घोषणा की थी कि एलटीसी का तीन गुना खर्च कर इसका फायदा उठाया जा सकता है। इसके अलावा 10 हजार रुपये के फेस्टिवल अडवांस की भी घोषणा की गई थी, जिसे सरकारी कर्मचारी उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *