नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नवरात्रि के पहले दिन लोगों को शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होने की कामना की। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि देवी की कृपा से धरा सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रणाम। उनकी कृपा से हमारी धरा सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध रहे। उनके आशीर्वाद से हमें गरीबों और वंचितों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *