प्रियंका चतुर्वेदी ने जावड़ेकर को लिखा पत्र, TRP प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का किया अनुरोध

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

नयी दिल्ली-
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से टीआरपी प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। चतुर्वेदी ने जावड़ेकर से ऐसे दिन यह मांग की जब ब्रॉडक्रस्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने अस्थायी रूप से सभी भाषाओं के समाचार चैनलों की साप्ताहिक रेटिंग स्थगित कर दी है।
उन्होंने जावड़ेकर को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मैं आपको बहुत ही गंभीर मामले को रेखांकित करने के लिए लिख रही हूं जो हमारे लोकतंत्र के चौथे खंभे से सीधे तौर पर जुड़ा है। मुंबई पुलिस की समय से की गई जांच ने कुछ चैनलों द्वारा टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) में की गई जालसाजी का खुलासा किया है जिससे मीडिया की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।’’ उन्होंने कहा कि मेरा आपसे अनुरोध है कि सरकार प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *