सैनिटरी पैड बैंक का किया गया उद्घाटन

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

संजय तिवारी, बलिया

बलिया – रेड ब्रिगेड ट्रस्ट द्वारा आशा ट्रस्ट के सहयोग से निर्भया के पैतृक गांव में सेनेटरी पैड बैंक का उद्घाटन संपन्न हुआ।
पैड बैंक के संबंध में रेड ब्रिगेड ट्रस्ट की लीडर दिव्या पाण्डेय और आर्या पाण्डेय ने बताया कि आज देश में करोड़ों महिलाओं को पीरियड के समय स्वच्छ कपड़े अथवा सेनेटरी पैड की उपलब्धता नहीं है जिसकी वजह से प्रत्येक साल लाखों महिलाओं को आंतरिक बीमारियां होती है इस महामारी से लड़ने के लिए हम लोगों ने पैड बैंक का कार्यक्रम शुरू किया है जिसके तहत हमारे केंद्र पर जरूरतमंद बच्चियों को पैड का वितरण निशुल्क करेंगे ताकि हम अपने गांव की महिलाओं और बच्चियों को इस तरह के किसी आंतरिक रोग से बचा सके तथा पीरियड के संबंध में जागरूकता लाई जा सके साथ ही हमारी कोशिश है इस समाज में पीरियड को लेकर के जो भ्रांतियां फैली हैं उसे भी हम पैड बैंक के माध्यम से दूर करें।
इस संबंध में आशा ट्रस्ट के श्री वल्लभाचार्य पांडे ने बताया की पैड बैंक एक बेहतरीन कोशिश है महिलाओं को सस्ते अथवा निशुल्क पैड बांट कर उनके प्रति जागरूकता फैलाने का आशा ट्रस्ट ने अभी पूर्वांचल में ऐसे द स्टेट बैंक स्थापित करने की योजना बनाई है।
कार्यक्रम में प्रिया, दिव्या, प्रीती ,गुड़िया, पूनम, स्मृति, दिव्यानी , सुभावती, नेहा , पुजा, काजल, सुनीता ,अंशू आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *