पीड़ित महिला ने प्रधान पति पर मारपीट का लगाया आरोप

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

बलिया – बलिया पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ से अपनी पीड़ा लेकर पहुंची एक महिला ने अपने गांव के ग्राम प्रधान और प्रधान के परिवार पर घर मे घुसकर बुरी तरह से मारने व् पीटने का आरोप लगाया है।
एसपी कार्यालय पहुंची चंदेश्वरी देवी पत्नी स्वर्गीय बलिराम राम, ग्राम गड़वार थाना की रहने वाले एक महिला ने अपने ग्राम प्रधान पति ददन और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बीती रात करीब 10:00 बजे मैं अपने दरवाजे पर बैठकर मोबाइल से बात कर रही थी कि मेरे ही पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश को लेकर मेरे दरवाजे पर चढ़कर मुझे गाली देने लगे। बताया मेरे द्वारा मना किए जाने पर सभी लोग मुझे मारने के लिए दौड़ा लिए यह देख मैं भागकर अपने घर में गई तो सभी लोग मेरे घर में घुसकर मुझे व मेरे लड़के गुड्डू राम और यशवंत और घर की महिलाओं व बच्चों को भी बुरी तरह मारा पीटा गया। बताया उन लोगों के मारने से हम सभी को काफी चोटें आई और मेरा सिर फट गया वही मेरे परिवार के अन्य सदस्यों को अंदरूनी चोटें भी आई हैं बताया विपक्षी गढ़ वर्तमान ग्राम प्रधान और प्रधान के परिवार के हैं तथा उन लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है किसी प्रकार अपनी जान बचाकर स्थानीय थाने पर सूचना देने की बात कही आरोप है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन ग्राम प्रधान के प्रभाव में आकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया। परिवार के सदस्यों को कल से ही थाने में बैठा गया है और अब तक हमारी चोटों का मेडिकल भी नहीं कराया गया। कहा स्थानीय पुलिस ग्राम प्रधान के प्रभाव में मेरे द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र को बार-बार बदलने का दबाव भी दे रहा है जिसे लेकर एसपी कार्यालय पहुंची पीड़ित महिला ने स्थानीय थाना प्रशासन को उचित न्याय व् कानूनी कार्यवाही करने हेतु प्रार्थना पत्र पर एफ आई आर दर्ज कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *