जॉनसन एंड जॉनसन Corona का टीका बनाने के बेहद करीब

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

अमेरिकी दवा निर्माता जॉनसन एंड जॉनसन (johnson and johnson) ने बुधवार को कोविड-19 वैक्सीन (covid-19 vaccine) के तीसरे चरण के ट्रायल की शुरुआत की घोषणा की. कंपनी के इस कदम से इस साल के अंत तक वैक्सीन लॉन्च होने की उम्मीद है. अमेरिकी के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ (एनआईएच) ने कहा कि ट्रायल के लिए अमेरिका सहित दुनिया भर में 200 से अधिक जगहों पर करीब 60,000 लोगों को भर्ती करने की कोशिश की जाएगी. इसके साथ ही जॉनसन एंड जॉनसन कोरोना वायरस (coronavirus) के खिलाफ टीके के तीसरे चरण की परीक्षण करने वाला दुनियां का दसवां और अमेरिकी का चौथा निर्माता बन गया है.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस टेस्ट में यह परखा जाएगा कि कोविड-19 की रोकथाम में सिंगल डोज वाली वैक्सीन कारगर हैं या नहीं. यह कोविड-19 की किसी भी वैक्सीन को लेकर अब तक हुए सभी टेस्ट की तुलना में बड़ा होगा. इससे पहले किसी भी वैक्सीन का 30 हजार लोगों पर टेस्ट हुआ था.

जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन की सबसे बड़ी खासियत इसे दूसरी वैक्सीन से अलग बनाती है. जॉनसन एंड जॉनसन का दावा है कि यह पहली वैक्सीन हो सकती है जो सिंगल डोज में वायरस को खत्म कर सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *