राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सहायक वन संरक्षक (ACF) और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर ग्रेड-1 प्रतियोगी परीक्षा

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

RPSC Exam 2020: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सहायक वन संरक्षक (ACF) और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर ग्रेड-1 प्रतियोगी परीक्षा, 2018 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। आयोग ने 20 सितंबर से 27 सितंबर, 2020 तक आयोजित की जाने वाली सहायक वन संरक्षक और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, rpsc.rajasthan.gov.in पर एक संक्षिप्त अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के मामले में वृद्धि के मद्देनजर और विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा परीक्षा कार्यक्रम घोषित किए जाने के कारण इसे स्थगित किया गया है। परीक्षा की नई तिथि निर्धारित कर शीघ्र ही इसकी सूचना जारी की जाएगी।

बता दें कि पूर्व अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान लोक सेवा आयोग की सहायक वन संरक्षक और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर ग्रेड-1 परीक्षा, 20 सितंबर से 27 सितंबर 2020 तक राज्य के सभी संभागीय जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाली थी। जिसका विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया था। कार्यक्रम के तहत परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाने वाली थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित होनी थी। लेकिन, अब परीक्षा स्थगित हो जाने से उम्मीदवारों को नई तिथि जारी होने का इंतजार करना पड़ सकता है। सहायक वन संरक्षक और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर परीक्षा, 2018 से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *