मिजोरम में कोरोना के 26 नए मामले, कुल मामले बढ़ कर 1,379 हुए

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

आइजोल – मिजोरम में नौ माह के एक बच्चे सहित कोविड-19 के 26 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़ कर 1,379 हो गए। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब 589 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है और 790 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

नए मामलों में से 18 मरीज आइजोल,पांच सैतुआल, दो लौंगतलाई और एक मरीज सियाहा जिले का है। सभी नए मरीजों को कोविड-19 देखभाल केंद्रों में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में शुक्रवार तक 47,214 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *