देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 95,735 नए मामले सामने आए हैं।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

कुल मामलों में से 60 फीसदी योगदान केवल पांच राज्यों का है। अकेले महाराष्ट्र से 23,000 से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि आंध्र प्रदेश ने इस सूची में 10,000 से अधिक मामलों का योगदान दिया है।
देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 9,19,018 है।

कुल सक्रिय मामलों में 74 फीसदी से अधिक मामले 9 सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से आए हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का फिलहाल कुल सक्रिय मामलों में 49 फीसदी का योगदान है। महाराष्ट्र इस सूची में 2,50,000 से अधिक मामलों के साथ शीर्ष पर है जबकि उसके बाद कर्नाटक और आंध्र प्रदेश प्रत्येक में 97,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 1,172 मौतें दर्ज की गई हैं। कल (बीते हुए कल) महाराष्ट्र में 380 लोगों की मौत के साथ 32 फीसदी मौते दर्ज की गईं। इसके बाद कर्नाटक से 128 तथा तमिलनाडु से 78 मौतें दर्ज की गईं।

कुल मौतों में से पांच राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में 69 फीसदी मौतें हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *