केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए अलग-अलग डेटशीट जारी की है।
सीबीएसई इस साल 10वीं और 12वीं दोनों की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 22 सितंबर से शुरू कर रहा है। कक्षा 10वीं की परीक्षा 22 सितंबर 2020 से शुरू होकर 28 सितंबर 2020 तक चलेगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 22 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर 2020 तक संचालित की जाएगी।
पूरी डेटशीट का लिंक आगे दिया जा रहा है। 10वीं और 12वीं के लिए अलग-अलग लिंक्स हैं। आप इन लिंक्स पर क्लिक कर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
गौरतलब है कि 4 सितंबर 2020 सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा रद्द करने की याचिका पर सुनवाई की। जस्टिस एएम खानविलकर, दिनेश माहेश्वरी और संजीव खन्ना की बेंच ने परीक्षा रद्द करने की याचिका पर सीबीएसई से 7 सितंबर तक हलफनामा दायर करने के लिए कहा है।