-संजय तिवारी, बलिया

बलिया: ग्राम पंचायतों में सचिवों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिहाज से मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन ने एक आदेश जारी किया है। उन्होंने साफ कहा है कि सभी सचिव अपने ग्राम पंचायत में एक निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहकर सरकारी कार्य का संपादन करें। उन्होंने खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत को निर्देश दिया है कि संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों का रोस्टर बनाकर उसके अनुसार उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। सचिवों का ग्राम पंचायत में निर्धारित स्थल पर मौजूद रहना अनिवार्य है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा है कि रैंडम आधार पर सचिवों की उपस्थिति का सत्यापन प्रतिदिन कराया जाएगा। अनुपस्थित मिलने पर गंभीरता से लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *