पेंशन की मांग को लेकर हमारा देश हमारे संगठन की सचिव भावना शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के ए़डवोकेट अजय अग्रवाल से मुलाकात की.

नईदिल्ली: पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के लिए पेंशन की मांग को लेकर हमारा देश हमारे संगठन की सचिव भावना शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के ए़डवोकेट अजय अग्रवाल से मुलाकात की. इस मौके पर भावना शर्मा ने  कहा कि पूरी CAPF परिवार की तरफ से पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के लिए पेंशन के मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अजय अग्रवाल जी से मिली और उन्होंने CAPF परिवार की तरफ से पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए सर्वोच्च न्यायालय मे याचिका डालने के लिए अजय अग्रवाल जी से अनुरोध किया। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अजय अग्रवाल जी उन्हें आश्वासन दिया गया कि वो इस केस को गंभीरता पूर्वक न्यायालय के समक्ष रखेंगे और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की पेंशन सुनिश्चित हो इसके लिए वो पूरी कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *