बलिया। मनियर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह से उठी बारिश दोपहर में मात्र आधे घंटे तक खुली उसके बाद पुनः शुरू हो गई। बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। लोग पानी से होकर अपने अपने घरों में जा रहे हैं।
धान की फसलें डूब गई हैं। चारों तरफ जल ही जल दिखाई दे रहा है। ताल तलैया सब भर गया है। किसानों की चिंता है कि अगर बारिश नहीं खुली तो धान की फसल बर्बाद हो जाएगी। चकमार्गों में साइफन न होने की वजह से पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। रोड के किनारे भी लोग नालों को भरकर आवास बना लिए हैं, जिसके वजह से पानी का निकास नहीं हो पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *