अलीगढ़ खैर एसडीएम अंजुम बी ने बताया कि खैर कस्बा के मालीपुरा पैंठ मैदान में अवैध रूप से दुकानें चल रही थी प्रशासन के द्वारा 3 दिन पूर्व अतिक्रमण हटाया गया था ताकि इस तरह से इनलीगल कोई भी व्यक्ति अनाधिकार न कर सके। परंतु उसके बाद भी संज्ञान में आया कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा वहां पर अवैध रूप से बाउंड्री वॉल लगा दी गई। इस जगह की जांच की गई तो पाया कि यह सरकारी जमीन है सरकारी जमीन होने के नाते इस पर अधिकृत नगरपालिका खैर है इसलिए नगरपालिका का बोर्ड लगाया गया और अवैध बाउंड्री वाल को हटवाया गया है। अवैध अतिक्रमण करने वाले जो भी लोग हैं उनको चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Follow Us: