खैर निगरानी समिति के पदाधिकारियों ने गांव बझेड़ा में प्रवासी मजदूरों को बांटे खाद्य सामग्री के पैकेट।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

अलीगढ़ खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव बझेड़ा में निगरानी समिति के पदाधिकारियों ने अन्य जिलों से अपने घर वापस आए प्रवासी मजदूरों को खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए। लेखपाल अरुण कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के चलते प्रवासी मजदूरों को अभी रोजगार नहीं मिल सका है जिसके चलते उनकी परेशानी को देखते हुए उन्हें खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए गए हैं। और उनके खाते में एक ही हजार रुपए सरकार द्वारा भेजे जा रहे हैं। इस मौके पर निगरानी समिति के डेवेड कुमार, मुवीन मालिक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *