एसडीएम खैर के नेतृत्व में खैर तहसील में शुरु हुई प्रेरणा केंटीन,

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

खैर अलीगढ़ से संबाददाता  लक्ष्मन सिंह राघव  की रिपोर्ट

अलीगढ़ डीएम चन्द्र भूषण सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में खैर एसडीएम अंजूम बी के नेतृत्व में आज तहसील खैर में स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत प्रेरणा कैंटीन का फीता काटकर शुभारंभ किया गया तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कैंटीन के अंतर्गत गुणवत्ता परक खाद्य वस्तुएं शुद्ध एवं उचित दर पर देने की सलाह दी। खैर एसडीएम अंजुम बी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर खैर में प्रेरणा केंटीन आज से शुरू हुई है। इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा। यह कैंटीन राधे स्वयं सहायता समूह मानपुर खुर्द खैर अलीगढ़ का संचालन ध्यानेश गौड़ द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा एसडीएम खैर अंजुम बी को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *