राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत खैर के गांव सुजानपुर में ग्राम संगठन समूह का हुआ गठन।

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

 

अलीगढ़ खैर के गांव सुजानपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला सखी समूह बनाए जाते हैं जिससे लोगों में एकता लाने का काम किया जाता है पहले समूह ग्राम पंचायत लेवल पर बनाया जाता है फिर ग्राम संगठन का निर्माण किया जाता है इसी के तहत आज सुजानपुर में ग्राम संगठन का उद्घाटन किया गया, जिसमें सीनियर सीआरपी समूह की महिलाओं ने महिला समूह का गठन किया।वहीं कार्यालय का फीता काटकर स्वागत किया खैर ब्लॉक मिशन के मैनेजर इरफान अली ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महिला समूह सखी में विजयलक्ष्मी, समीना, नाजरीन, गुड्डी देवी , सुमन देवी, नीलम देवी, सुमन सक्सेना, कुसुम देवी ,अंशु लेखपाल, आदि सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *