वीडियों कांफ्रेंसिंग से जेल में लगा लोक अदालत

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

बलिया से संबाददाता संजय कुमार तिवारी की रिपोर्ट

बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जिला जज गजेंद्र कुमार के निर्देश पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जेल में बंदियों को बंधुओं को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया गया।
प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रिचा वर्मा ने कोरोना वायरस के प्रति विस्तार से जानकारियां और बचाव के तरीके बताए।
कहा कि संक्रमण काल में सुरक्षा का मूल नियम भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है ऐसे में जिला न्यायालय बलिया द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के सभी नियमों पालन किया जाना चाहिए। इस दौरान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम यशपाल ने जेल लोक अदालत का आयोजन भी किया । ज्ञात हो कि यूपी में पहली बार जेल लोक अदालत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। डिजिटलाइजेशन के इस युग में एक नया आयाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *