विद्यालयों की फीस माफ़ी को लेकर छात्र नेताओं ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

बलिया हॉटलाइन संबाददाता संजय कुमार तिवारी की रिपोर्ट

बलिया – बलिया जनपद के समस्त निजी विद्यालयों मे समस्त प्रकार की शुल्कों की माफी एवं ली गई शुल्कों की वापसी की मांग को लेकर आज लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव धनंजय सिंह बिसेन के नेतृत्व में बुधवार को जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया । जिसमें वैश्विक महामारी के चलते बंद हुए जनपद के समस्त प्राइवेट विद्यालयों में अप्रैल से जून तक समस्त शुल्क माफ करने की मांग की गई तथा कहा गया कि मार्च माह से ही देशव्यापी लॉकडाउन के चलते लोगों का रोजी रोजगार छिन गया है जिसके चलते लोग आर्थिक तंगी में जी रहे हैं ऐसे में इनके छात्रों की फीस को माफ करना न्याय संगत होगा पत्रक देने वालों में वरिष्ठ छात्र नेता रणवीर सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी दीवान सिंह, पूर्व महामंत्री मनीष दुबे , छात्र नेता प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष अतुलेश यादव, पूर्व महामंत्री अजीत पासवान ,अध्यक्ष अंकित साहनी छात्रसंघ ,अध्यक्ष विशाल यादव, मंटू साहनी ,राहुल यादव श्रीनिवास चौहान , अनीश सिंह ,आलोक भारती उपाध्यक्ष, अभिषेक पांडे ,मोहित चौधरी , मंटू साहनी आदि थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *