LAC पर देखे गए चीन के हेलीकॉप्टर, चीनी सैनिकों के शव उठाने आए थे

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

हॉटलाइन संबाददाता एस पी त्रिपाठी  की रिपोर्ट

लद्दाख के गलवान घाटी में लाइन ऑफ एक्च्यूल कंट्रोल LAC) पर सोमवार की रात हुई झड़प के बाद चीनी हेलिकॉप्टर देखे गए जो इस झड़प में मारे गए चीनी सैनिकों के शव उठाने के लिए आए थे। इस झड़प में भारत के 20 सैनिकों के शहीद होने की खबर है जबकि चीन के 43 सैनिक मारे गए हैं। कहा जा रहा है कि शहीद जवानों की संख्या और बढ़ सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चीन के सैनिक पत्थर और कंटीली तार लेकर आए थे और अचानक भारतीय सैनिकों पर हमला बोल दिया।
पिछले एक महीने से ज्यादा वक्त से चल रहे गतिरोध को लेकर दोनों देशों के बीच सेना और डिप्लेमैटिक स्तर पर भी बातचीत चल रही थी।

सेना के कमांडर लेवल के अधिकारियों के बीच भी वार्ता हुई थी और चीन के सैनिकों का पीछे हटना भी शुरू हुआ था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और तीन सेनाओं के प्रमुखों के साथ पूर्वी लद्दाख में वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद थे। सूत्रों ने कहा कि सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे का दिल्ली के बाहर एक बेस का दौरा रद्द कर दिया गया है।

गौरतलब है कि बीते पांच हफ्तों से गलवान घाटी समेत पूर्वी लद्दाख के कई इलाकों में बड़ी संख्या में भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने थे। यह घटना भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के उस बयान के कुछ दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के सैनिक गलवान घाटी से पीछे हट रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *