जिलाधिकारी ने कोविड-19 ट्रेन का लिया जायजा

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

बलिया हॉटलाइन संबाददाता संजय कुमार तिवारी की रिपोर्ट

 

बलिया: कोविड-19 मरीजों के लिए अगर जरूरत पड़ी तो ट्रेन की बोगियों में आइसुलेट करने की सुविधा रेलवे ने दी है। रेलवे में कुछ बोगियों को आईसुलेशन केंद्र के रूप में बनाया है। ऐसी ही एक ट्रेन बलिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची है जिसमें 12 डिब्बे हैं। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन कुमार जैन और सीएमओ डॉ पीके मिश्रा के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंच ट्रेन का जायजा लिया। उन्होंने सीएमओ से कहा कि चिकित्सकीय व्यवस्था के मद्देनजर पूरी ट्रेन में भ्रमण कर देख लें। स्वास्थ्य मंत्रालय के गाइडलाइन पर रेलवे ने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आइसोलेट केंद्र के रूप में तैयार किया है। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह समेत रेलवे के अन्य अधिकारी व कर्मचारी साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *