बलिया हॉटलाइन संबाददाता संजय कुमार तिवारी की रिपोर्ट

काजीपुरा जल निकासी के लिए हो रहे कार्य का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने काजीपुरा के पास जल निकासी के लिए की जा रही व्यवस्था का जायजा लिया। रेलवे लाइन के नीचे हो रहे पक्के नाले निर्माण को देखा।  नगरपालिका के अधिकारियों के निर्देश दिया कि जितना जल्द हो सके, काजीपुरा व इसके आसपास के मोहल्लों का पानी निकलने के लिए उचित व्यवस्था कर लें। अगर स्थाई निर्माण जल्दी संभव नहीं है तो कम से कम अस्थाई व्यवस्था तो कर ही लिया जाए। जैसे भी हो, बरसात में पिछले वर्ष वाले हालात इस बार नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने जल निकासी के बारे में विस्तृत पूछताछ की और नपा ईओ दिनेश विश्वकर्मा को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *