बलिया में दर्दनाक घटना, डेढ साल के भतीजे पर धारदार हथियार से वार कर की हत्या, भाई-भाभी को भी किया घायल

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

बलिया संबाददाता संजय कुमार तिवारी की रिपोर्ट

बलिया। हल्दी थानाक्षेत्र के हांसनागर गांव में एक दर्दनाक घटना हुई । जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। एक युवक डेढ साल के भतीजे पर जहां धारदार हथियार से कई वार कर उसकी हत्या कर दी और अपने बड़े भाई और भाभी को बुरी तरह से घायल कर दिया। इस घटना कों लेकर गांव हड़कम्प मचा हुआ हैं। घटना की सूचना मिलते ही हल्दी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला चिकित्सालय भेज दिया। तथा हमलावर की तलाश में जुट गई ।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि हांसनगर नई बस्ती कैलाश बिहारी(50) अपने खेत से लौट रहे थे तभी बीच रास्ते में उनके भाई श्याम बिहारी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई । इसीबीच श्याम बिहारी ने आपने बड़े भाई पर अचानक धारदार हथियार से कई वार कर दिया । इस हमले में वह बुरी तरह से घायलबहो गये । इसके बाद श्याम बिहारी घर आया और डेढ साल से मासूम भतीजा अभय पर धारधार हथियार से चार पांच वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी । बीच मे आयी भाभी प्रभावती (45) पर भी चार पाच वार किया। जिससे उसकी भाभी भी बुरी तरह से घायल हो गयी।
बताया जाता है कि श्याम बिहारी लॉकडाउन में ही कुछ दिन पहले दिल्ली से अपने घर आया हुआ था। घटना के बाद श्याम बिहारी फरार हो गया । जिसकी तलाश में हल्दी पुलिस जुट गई है। घटना का कारण ज्ञात नही हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *