बलिया। संतुलन बिगड़ते ही बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना गड़वार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। वही, मृतकों की मोबाइल से उनके घर सूचना दी गयी।

बताया जा रहा है कि रविवार को गाजीपुर जनपद के बेनीपुर निवासी हरेराम (34) पुत्र ददन यादव व पतार निवासी रविकांत यादव (31) पुत्र मणिराम यादव बाइक से फेफना की तरफ जा रहे थे। चांदपुर गांव के समीप गढ़िया मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे आम के पेड़ में टकरा गई। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे घायल को ग्रामीणों ने निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *