कोरोना के खिलाफ ‘न्यूजीलैंड’ को मिली जीत, आखिरी मरीज भी हुआ ठीक

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

नई दिल्ली: कोरोना के खौफ के बीच एक अच्छी खबर आई है, न्यूजीलैंड दुनिया का पहला देश है जिसने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है. सोमवार को न्यूजीलैंड में कोरोना का आखिरी मरीज भी अब पूरी तरह से स्वस्थ हो चुका है और उसे आइसोलेशन वार्ड से भी डिस्चार्ज कर दिया गया है.

वहां के स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक एशले ब्लूमफील्ड का कहना है कि,” हमारे लिए यह उपलब्धि वास्तव में एक मील का पत्थर है. न्यूजीलैंड में आखिरी नया मामला 17 दिन पहले सामने आया था. हालांकि, अधिकारियों ने इसकी भी चेतावनी दी है कि देश में नए मामले आ सकते हैं.

ब्लूमफिल्ड ने आगे कहा, “फरवरी 28 के बाद देश में एक भी एक्टिव केस नहीं होना निश्चित रूप से हमारी यात्रा में महत्वपूर्ण पड़ाव है. लेकिन जैसा कि हमने पहले भी कहा है Covid-19 के खिलाफ पूरी सावधानी बरती जाएगी.”

सख्ती से लॉकडाउन लागू करने पर मिली सफलता

कोरोना संकट से निपटने के लिए न्यूजीलैंड की काफी प्रशंसा हो रही है, क्योंकि देश की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने निर्णायक फैसला लेते हुए महामारी की शुरुआत में ही सख्त लॉकडाउन  लागू किया था. 5 मिलियन की आबादी वाले इस देश में 1154 पुष्ट मामले सामने आए थे, जबकि 22 लोगों की मौत हो चुकी है.

नेशनल अलर्ट लेवल-1 न्यूजीलैंड में होगा लागू

हालांकि प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा है कि मंगलवार से देश में लागू सख्त पाबंदियों को हटा लिया जाएगा, लेकिन बॉर्डर अभी भी सील रहेंगे. आगे जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डन ने बताया कि सोमवार देर रात से देश में नेशनल अलर्ट लेवल-1 लागू होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *