संबाददाता संजय कुमार तिवारी की रिपोर्ट

बांसडीह(बलिया)। लम्बे समय से खाली रिक्त चल रहे नायब तहसीलदार बांसडीह के पद पर पीसीएस 2017 बैच में चयनित नायब तहसीलदार अंजू यादव ने शनिवार को बांसडीह तहसील में पद भार ग्रहण कर लिया।। जनपद मऊ के खाजा खुर्द गांव निवासी अंजू यादव की प्रथम नियुक्ति हैं। बांसडीह तहसील में लगभग पांच वर्ष से भी अधिक समय से नायब तहसीलदार के चार पद खाली चल रहें थे। नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्ति होने से लोगों में हर्ष व्याप्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *