नहीं रहे म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

मुंबई-

सुप्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का निधन हो गया है। वाजिद को मुंबई के चेम्बूर स्थित अस्पताल में किडनी की गंभीर समस्या के चलते एडमिट किया गया था। वाजिद वेंटिलेटर पर थे, 31 मई की दोपहर वाजिद की तबियत बेहद सीरियस हो गई थी और उनकी गंभीर तबियत को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। वाजिद, पिछले कई सालों से किडनी के अलावा हार्ट की समस्या से भी जूझ रहे थे।

वाजिद किडनी की समस्या से काफी समय से जूझ रहे थे, लगातार उनका इलाज चल रहा था। किडनी के इलाज के लिए वह पहले भी कई बार अस्पताल में एडमिड हो चुके थे।

हालांकि वाजिद के निधन की वजह उनके किडनी की समस्या बताई जा रही है। किडनी के इलाज के दौरान जब वाजिद खान का कोरोना टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया था। वह एक हफ्ते से कोरोना पॉजिटिव थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *