कलियुग है और सारे रिश्तों के मूल में कहीं न कहीं धन का आगमन भी होता जा रहा है। यह दु:खद है, पर क्या किया जाये। जब बहुत सारे लोग धन के पीछे आँख मूंदकर भाग रहे हैं। दूसरों को सताकर, तड़पाकर धन कमाना चाह रहे हैं और खुद ही दूसरों की हाय लेकर नर्कवासी बनने के तमन्नाई हो चुके हैं तो कोई क्या करे। जीवन भर तो इनकी आँख पर अज्ञानता और स्वार्थ की पट्टी बंधी रहती है और जब पट्टी खुलती है तो सामने नर्क दिखाई पड़ता है। खैर, अब मुख्य बात पर आइये। वृषभ राशिवालों के लिये सिर्फ एक उपाय बता रहा हूँ और मेरा दावा है कि यदि आप इसे बड़ी श्रद्धा और प्रेम से जपेंगे तो धन जरुर आयेगा। शुरुआत करने के लिये समय और दिन अवश्य पूछ लीजिये। मंत्र है, ” ऊँ दुर्गा देव्यै नमः”। माता दुर्गा आपसब की मनोकामना पूरी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *