बिहार में लॉकडाउन जारी, 30 जून तक लॉकडाउन

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

पटना

देश में बढ़ते कोरोना वायरस के बीच लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को समाप्त हो रहा है। केंद्र सरकार ने 1 जून से अनलॉक 1.0 (Unlock 1.0) का ऐलान कर दिया है। ऐसे में बिहार में लोगों को उम्मीद थी कि 1 जून से स्थितियां सामान्य होने लगेंगी और लॉकडाउन हटा दिया जाएगा।

लेकिन कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए रविवार को लॉकडाउन 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। अब लॉकडाउन 5 पूरे जून महीने में लगा रहेगा। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि गृह विभाग के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के अनुसार बिहार सरकार ने विचार विमर्श के बाद ये निर्णय लिया है कि राज्य में अभी लॉकडाउन को एक माह और जारी रखा जाए। इसकी अनुपालन के लिए सभी विभागों और क्षेत्रीय प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। साथ ही गृह मंत्रालय के आदेश और निर्देशों का कड़ाई से पालन करवाने को सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *