भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार:

 

दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगे बढना

 

 

अगले 5 दिनों के दौरान मॉनसून का और आगे बढ़ना

 

 

पश्चिम-मध्य अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र

मछुआरों के लिए चेतावनी

इस दौरान,

♦पश्चिमी विक्षोभ और क्षोभमंडल के निचले स्तरों में एक पूर्व-पश्चिम कम दवाब के क्षेत्र के प्रभाव से, 28/30 मई, 2020 के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली, ओलों व तेज हवाओं के साथ बारिश / आंधी की सम्भावना है।

इसके परिणामस्वरूप, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और मध्य एवं पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान अगले 3-4 दिनों के दौरान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना है। इसलिए आज, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अलग-अलग इलाकों में गर्मी ( हीट वेव) की स्थिति बनी रहेगी तथा कल से गर्मी में कमी आयेगी।

♦अगले 24 घंटों के दौरान त्रिपुरा और मिजोरम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा असम और मेघालय में भारी वर्षा। 28 से 31 मई 2020 के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा तथा 30 से 31 मई, 2020 के दौरान केरल और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *