कल से शुरू होगा हवाई सफर

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

नईदिल्ली-

 

देश के भीतर कल (सोमवार) से हवाई सफर शुरू होने जा रहा है। उससे एक दिन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। यात्रियों को यात्रा के दौरान इन सभी बातों का सख्ती के साथ पालन करना होगा। इन दिशानिर्देशों के पालन के बिना कोई भी यात्री सफर नहीं कर पाएगा। इसमें कहा गया है कि यात्रियों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा और सभी एंट्री और एक्सिट प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।

हैदराबाद के राजीव गांधी एयरपोर्ट से 30  घरेलू फ्लाइट्स का संचालन किया जाएगा। सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि एयरपोर्ट को पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है। हर रोज यहां से 30 फ्लाइटों का संचालन होगा।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रेड जोन से आने वाले लोगों को संस्थागत पृथक-वास में रखने का फैसला किया है। कांगड़ा के उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि रेड जोन से आने वाले लोगों और इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी के लक्षण वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से पृथक-वास में रखना होगा। यही नियम हवाई यात्रियों पर भी लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों में भुगतान करने पर पृथक-वास की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *