नईदिल्ली-
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट व एडवोकेट सरफराज अहमद सिद्दीकी ने प्रियंका गांधी की पहल को अद्भूत बताते हुए कहा कि यह मानवीय स्तर पर किया गया प्रयास है। प्रियंका गांधी जी लगातार प्रवासी कागारों को सहायता पहुंचा रही हैं। उनके मार्गदर्शन से ही आज हजारों प्रवासी कामगरों को उनके घर तक पहुंचाया गया है। कांग्रेस ने प्रवासी कामगारों के लिए रेल टिकट की भी व्यवस्था की।

सरफराज अहमद सिद्दीकी ने कहा कि यूपी-दिल्ली बोर्डर पर विगत 56 दिनों से प्रवासी कामगार परेशान हो रहे हैं लेकिन राज्य सरकार और केंद्र सरकार माकूल व्यवस्था नहीं कर पाई है वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार इन लोगों को घर पहुंचा रहे हैं और इनके लिए खाने की व्यवस्था भी कर रहे हैं। इसी व्यवस्था को आगे बढाते हुए प्रियंका गांधी जी ने एक हजार बसों की अनुमति मांगी थी जिसकी अब राज्य सरकार ने दे दी है तो आज से उन्हें घर तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रियंका गांधी जी के मार्गदर्शन पर आगे हर तरह की सहायता के लिए तैयार है। देश पर ऐसी कोई भी विपदा आती है तो देश सेवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सबसे आगे होते हैं। स्वतंत्रता काल से ही कांग्रेसियों ने ऐसी मिसाल कायम की है। कांग्रेस के लिए देश सेवा पहली प्राथमिकता है।