नईदिल्ली: लॉकडाउन 4.0 की शुरुआत हो गई है. दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली में लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइंस जारी की हैं. प्रेस वार्ता कर सीएम केजरीवाल ने  बताया कि दिल्ली वासियों को लॉकडाउन 4.0 में किन सेवाओं पर छूट मिलेगी और क्या-क्या बंद रहेगा. आपको बता दें कि पूरी दिल्ली रेड जोन में है केंद्र सरकार ने देश के रेड जोन इलाकों में कड़ाई से गाइडलाइंस फॉलो करने को कहा है रेड जोन इलाकों में सख्ती जारी रखने का फैसला किया है. में सख्ती जारी रखने का फैसला किया गया है.

सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 10 हजार 54 केस सामने आए हैं. लेकिन इनमें से ज्यादातर लोग ठीक होकर अपने घरों को वापस चले गए हैं, वहीं 160 लोगों ने दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से अपनी जान गवांई है. इस बार दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन 4.0 में दिल्ली वासियों को कुछ छूट देने का फैसला किया है.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण से मौतों की संख्या दूसरे राज्यो की तुलना में कम है. हमारी सरकार ने एक-एक बच्चे की जान बचाने की कोशिश की है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है यह आगे भी रहेगा और जिंदगी भी चलेगी. हम कोरोना से बचने के लिए लॉकडाउन को लगातार लागू नहीं कर सकते हैं. केजरीवाल ने आगे कहा कि, हमने लॉक डाउन का प्रयोग अपनी तैयारियों के आधार पर किया. अब हमें अपनी अर्थव्यवस्था को धीरे धीरे खोलने की तरफ बढ़ना है. ताकि हम राज्य की अन्य समस्याओं को निपटारा भी कर सकें. केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 4.0 को लेकर कुछ गाइडलाइंस दी हैं. वहीं दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने लॉकडाउन 4.0 में कुछ ढील देने की तैयारी भी की है.

लॉकडाउन 4.0 में ये सुविधाएं बंद रहेंगे

लॉकडाउन 4.0 में मिली ये छूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *