नयी दिल्ली-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार दोपहर को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है। कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ यह पांचवीं बैठक होगी।

देश में कोरोना की स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार दोपहर 3 बजे राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक बैठक करेंगे।

कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 1 मई को केंद्रीय मंत्रियों के साथ भी अहम बैठक हुई थी। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत कई अफसर मौजूद रहे। इस बैठक में लॉकडाउन के दूसरे चरण की समीक्षा की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *