भाजपा ने दिल्ली में 73 लाख 58 हजार 485 फूड पैकेट्स एवं राशन किट का वितरण किया

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न संकट के इस समय में हर कोई अपने स्तर पर गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सामने आ रहा है। दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता लॉक डाउन के पहले दिन से गरीब, दिहाड़ी मजदूर, जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन व खाद्य सामग्री की व्यवस्था को सुनिश्चित करते आ रहे हैं और यह निरंतर जारी है। #feedtheneedy अभियान के अंतर्गत दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ता दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी के नेतृत्व में प्रतिदिन दिल्ली के विभिन्न इलाकों में फूड पैकेट्स बांट रहे हैं और वाहनों के माध्यम से जरूरतमंद व गरीब लोगों के घर-घर में जाकर उन्हें भोजन पहुंचा रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन प्रतिदिन अलग-अलग जिलों में जाकर फूड पैकेट्स वितरण करने के साथ ही इन कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

#feedtheneedy अभियान के संयोजक व प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा इस संकट में दिल्ली में भी भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक जरूरी सहायता पहुंचा रहा है। दिल्ली में रह रहे गरीब मजदूर हर वर्ग के लोगों को खाने के साथ-साथ मोदी किट भी बांटा जा रहा है। परिणाम स्वरूप प्रतिदिन दिल्ली के लाखों लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं और कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सो रहा है। भाजपा कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णत: पालन कर रहे हैं और साथ ही जरूरतमंदों को मास्क और सैनिटाइजर भी बांट रहे हैं। गरीब व जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव तत्पर है।

#feedtheneedy कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर ने बताया कि दैनिक रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर अब तक दिल्ली में 73 लाख 58 हजार 485 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया है। दिल्ली में 6 मई को 1 लाख 59 हजार 519 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 11 हजार 518 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 1 लाख 71 हजार 037 गरीब व जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए। #feedtheneedy योजना के तहत आज तक पश्चिमी दिल्ली के 4 लाख 86 हजार 594, केशवपुरम के 10 लाख 85 हजार 550, नजफगढ़ के 4 लाख 50 हजार 060, उत्तर पश्चिमी के 5 लाख 62 हजार 547, बाहरी दिल्ली के 3 लाख 41 हजार 364, दक्षिणी दिल्ली के 4 लाख 90 हजार 232, महरौली के 6 लाख 31 हजार 280, मयूर विहार के 2 लाख 78 हजार 070, शाहदरा के 94 हजार 372, नवीन शाहदरा के 4 लाख 26 हजार 876, उत्तर पूर्वी के 7 लाख 90 हजार, नई दिल्ली के 4 लाख 50 हजार 621, करोल बाग के 6 लाख 65 हजार 959, चांदनी चौक के 6 लाख 04 हजार 960 फूड पैकेट्स व राशन किट का वितरण किया गया जिससे लाखों जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *