दफ्तर जाने वाले इन 10 बातों का रखें खास ख्याल…

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp
20 अप्रैल यानि आज से देश के विभिन्न हिस्सों में लॉकडाउन पार्ट टू में कुछ राहत दी गई है। इसलिए आज से अगर आप अपने दफ्तर या फिर अपने काम पर जा रहे हैं तो IMA के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पद्मश्री डॉ. के. के. अग्रवाल द्वारा कोरोना से बचाव के लिए बताई गई इन 10 सावधानियों को जरूर बरतें:-

1. नाक – मुंह को पूरी तरह से ढक कर ही घर से बाहर निकलें। यदि मास्क नहीं है तो गमछा, तौलिये आदि का इस्तेमाल कीजिए।

2. दफ्तर या किसी अन्य काम पर जा रहे हैं तो सैनेटाइजर, सेवलॉन अथवा साबुन जरूर साथ लेकर जायें।

3. हाथ मिलाने के बजाय दूर से ही नमस्कार करें।

4. किसी भी वस्तु व दरवाजे को छूने से बचें। छूने की स्थिति में हाथ जरूर धो लें।

5. दफ्तर में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें।

6. बार-बार 20 सेकेंड तक हाथ धोते रहें।

7. घर से खाना लेकर जायें और खाना – खाने के वक्त भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

8. खांसी या जुकाम आने पर दफ्तर न जायें। अगर ऑफिस में खांसी व जुकाम हो तो मुंह को कवर करके ही खांसे या छीकें।

9. घर आते ही कपड़ा को बदलेंहाथ और मुंह को ठीक से धोयें और कुछ देर तक परिवार के सदस्यों से दूर रहें।

10. अपने स्कूटर अथवा कार को भी साफ-सुथरा रखिए। कार में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *