कवि सत्येन्द्र सत्यार्थी होंगे आज विश्व हिन्दी परिषद के फेसबुक पेज पर लाइव

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

देश के प्रसिद्ध मंचीय व साहित्यसेवी अग्निधर्मा कवि और कई पुस्तकों के लेखक, संपादक व विशिष्ट समाजसेवी डॉ. सत्येन्द्र सत्यार्थी जी आज विश्व हिंदी परिषद के फेसबुक पेज पर शाम 4 बजे लाइव होंगे। जिन्हें आपने दूरदर्शन एवं अन्य राष्ट्रीय चैनलों से कई बार सुना होगा।
विश्व हिंदी परिषद के महासचिव डॉ. बिपिन कुमार जी के स्नेहिल आमंत्रण पर डॉ. सत्येन्द्र सत्यार्थी जी आज अपने सभी प्रशंसकों से राष्ट्र की दशा और दिशा पर संवाद स्थापित करते हुए अपनी काव्यधारा से राष्ट्रचेतना को जागृत करने के अपने शुभसंकल्प को साकार करने का प्रयास करेंगे।

कवि सत्येन्द्र सत्यार्थी से जुड़ी अन्य जानकारियाँ

अब बात करते हैं डॉ. सत्येन्द्र सत्यार्थी जी की शिक्षा व उपलब्धियों के बारे में। कवि सत्येन्द्र सत्यार्थी जी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिन्दी व संस्कृत से एम.ए. तथा एम. एड. व पी. एच. डी. की डिग्री हासिल की है। जिसके बाद वे शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत दिल्ली सरकार में वरिष्ठ संस्कृत अध्यापक के रूप में कार्यरत रहे। डॉ. सत्येन्द्र सत्यार्थी जी अब तक ‘सूर्यांश’ तथा ‘ ‘अंतर्दृष्टि’ नामक दो पत्रिकाओं के सम्पादन सहित 12 पुस्तकों का लेखन अथवा सम्पादन कर चुके हैं। इन्हें कई काव्य – सम्मानों से भी सम्मानित किया जा चुका है। आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं अन्य राष्ट्रीय चैनलों द्वारा समय – समय पर इनके काव्यपाठ का प्रसारण किया जा चुका है। इन सबके अलावा डॉ. सत्येन्द्र सत्यार्थी जी दिनकर सोसाइटी व भारतीय नेत्रहीन कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *