लॉकडाउन के चलते देशभर में NEET, JEE की एग्जाम स्थगित, अब मई के अंत में होगी परीक्षा

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

कोरोना वायरस के चलते देशभर में होने वाली नीट और JEE की परीक्षाएं टाल दी गई हैं। एचआरडी मंत्री ने ट्वीट में लिखा कि माता-पिता और छात्रों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों की यात्रा करनी पड़ती है, मैंने मई के अंतिम सप्ताह तक NEET (UG) 2020 और JEE (मेन) परीक्षा स्थगित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)को निर्देश दिया है।

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एक ट्वीट में कहा कि NEET 2020 जो 3 मई को आयोजित होने वाली थी, अब इसे मई के अंतिम सप्ताह में स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा या जेईई मेन भी मई के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
एचआरडी मंत्री ने लिखा, “चूंकि माता-पिता और छात्रों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों की यात्रा करनी पड़ती है, मैंने मई के अंतिम सप्ताह तक NEET (UG) 2020 और JEE (मुख्य) स्थगित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को निर्देश दिया है।

बता दें कि नीट परीक्षा के लिए देश भर से 15 लाख से अधिक अभ्यर्थ‍ियों ने आवेदन किया था और अनुमानित 9 लाख जेईई मेन, अप्रैल सत्र के लिए होने जा रही परीक्षा में हिस्सा लेने वाले थे। इससे पहले जेईई मेन जनवरी सत्र में आयोजित किया गया था। ये परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। अभी जेईई मेन अप्रैल के पहले सप्ताह में आयोजित होनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *